अलसी के छोटे छोटे बीजों में स्वास्थ्य का खजाना छिपा होता है। सर्दियों के मौसम में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इसमें प्रोटीन, कॉपर, मैंग्नीज, ओमेगा 3 समेत कई न्यूट्रिएंट्स होते है।
इसे डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है। इसका तेल, सलाद, स्मूदी, लड्डू बनाकर खाया जाता है। सर्दियों के मौसम में इसका सेवन करने से ठंड से बचाव होता है।
लड्डू बनाकर खाएं
अलसी के साथ घी, ड्राई फ्रूट्स, गुड आदि मिलाकर उसका लड्डू बनाकर खाएं। इसे खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है।
ओट्स
अलसी को उबालकर इसमें ओट्स डालें। इससे ओट्स का स्वाद को बढ़ेगा ही साथ ही स्वास्थ्य को मिलने वाला लाभ भी बढ़ेगा। ये वजन कम करने में सहायक होती है। इससे पाचन प्रक्रिया में सुधार होता है।
अलसी का रायता
अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। ये फाइबर से युक्त होती है जिसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। ये दिल के स्वास्थ्य को मजबूत बनाती है। कब्ज की समस्या होने पर उससे राहत देती है।
सलाद बनाकर खाएं
अलसी के बीज का सलाद बनाकर भी खाया जा सकता है। इसमें अलसी के बीज के साथ खीरा, ब्रोकली, अमरूद, केला मिलाकर खा सकते है। इसे खने से गैस, कब्ज, अपच जैसी पेट संबंधित बीमारियां दूर होती है।